इंडोर स्टेडियम पी. जी. कॉलेज ग्राउंड कबीरधाम जिला कवर्धा में छत्तीसगढ़ खो खो लीग सीजन -1 2025 आयोजित किया जा रहा

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनाँक 22 अगस्त 2025 से 24 अगस्त 2025 तक इंडोर स्टेडियम पी. जी. कॉलेज ग्राउंड कबीरधाम जिला कवर्धा में छत्तीसगढ़ खो खो लीग सीजन -1 2025 आयोजित किया जा रहा है l इसी क्रम में दिनाँक 23 अगस्त को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागाँव की खो खो टीम का मैच कवर्धा की खो खो टीम से हुआ जिसमें कोण्डागाँव की खो खो टीम ने बेह्तरीन प्रदर्शन करते हुए पहले मैच में जीत हासिल की l छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर खो खो संघ के संयुक्त सचिव एवं बस्तर संभाग प्रभारी पूर्व सैनिक सुब्रत साहा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिलाध्यक्ष सुरज यादव, कोच पूर्व सैनिक ढालेश साहू ने मैच जीतने पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और जीत के लिए शुभकामनाएँ दिया l विदित हो कि पूर्व सैनिकों के द्वारा 2020 से कोण्डागाँव जिला के युवक एवं युवतियों को निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण और कोचिंग मुहैया करवा रहे हैं और इसी के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित भी कर रहें हैं l इसी के फलस्वरुप कोंडागाँव की युवतियों की खो खो टीम ने जीत हासिल कर कोंडागाँव का नाम रोशन किया l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव की खो खो टीम में मंजुला मंडावी, राधा तुलसा पोयाम, दिनेश्वरी नेताम, करीना मरकाम, सीमा नेताम, उमेश्वरी कोर्राम,पुनीता नेताम, रीना नेताम, बलदई शोरी, जमिला शोरी,मनदई मरकाम, मालती कोर्राम, टिकेश्वरी कोर्राम और सरस्वती मरकाम शामिल है l

Express MPCG