गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

 दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले के इदवार थाना परिसर में थाना प्रभारी गोविंद सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आने वाले गणेश उत्सव को लेकर विशेष चर्चा की गई
थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए। समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों से अपील की गई कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग का पालन करें तथा डीजे/साउंड सिस्टम का प्रयोग निर्धारित समय सीमा तक ही करें।

बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, सरपंचों और समिति सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए।

Express MPCG