अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागाँव की खो खो टीम को रवाना किया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव इंडोर स्टेडियम पी. जी. कॉलेज ग्राउंड कबीरधाम जिला कवर्धा में छत्तीसगढ़ खो खो लीग सीजन -1 आयोजित किया जा रहा है l इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर खो खो संघ के संयुक्त सचिव पूर्व सैनिक सुब्रत साहा के मार्गदर्शन में दिनाँक 23 अगस्त को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागाँव की खो खो टीम को कोंडागांव नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा जय स्तंभ चौक से हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़ खो खो लीग में भाग लेने के लिए रवाना किया गया l इस अवसर पर आदिवासी युवा समाज के अध्यक्ष यतींद्र सलाम, साथी समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष भूपेश तिवारी, अधिवक्ता दीपक ठाकुर, प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी माधव लाल सोनी, पूर्व सैनिक सोमेश्वर भारती और खो खो टीम के साथ जाने वाले अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोच पूर्व सैनिक ढालेश साहू और खो खो खेलने वाली युवतियाँ उपस्थित रहे l

Express MPCG