अब आई सड़क की बारी भ्रष्टाचार का खेल है जारी

 दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले के पाली विकासखण्ड की गौरैया पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल जमकर चल रहा है। हाल ही में पंचायत क्षेत्र में बनाई गई सीसी रोड में भारी अनियमितताएं देखने को मिली हैं। निर्माण कार्य में गुणवत्ता को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है और नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क का निर्माण किया गया है।
गांव के लोगों का कहना है कि सड़क बनाने में घटिया मटेरियल का उपयोग हुआ है सड़क की मोटाई और चौड़ाई मानकों के अनुसार नहीं है जैसा पाया गया वैसे ही निर्माण कर दिया गया
कुछ जगहों पर देखा जाए तो सड़कों में अभी से ही दरें पढ़ने लगी हैं संबंधित विभाग और पंचायत सचिव पर लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं।
गांव वासियों की मांग है कि इस सीसी रोड की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए ताकि शासन की योजनाओं के पैसे का सही उपयोग हो सके।

Express MPCG