पाली विकासखंड के ग्राम गौरैया में सीसी रोड और पुलिया निर्माण में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार का आरोप

 दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले के पाली विकासखंड के ग्राम गौरैया में बनी सीसी रोड पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सेवक-सचिव सहित संबंधित जिम्मेदारों ने मिलकर लाखों रुपये की राशि का दुरुपयोग किया है। घटिया सामग्री से निर्माण कार्य किया गया, जिसके कारण सड़क पर दरारें आने लगी हैं और जगह-जगह टूटने लगे हैं वही बात करें पुलिया की तो पुलिया में कोई भी गुणवत्ता विभिन्न कार्य नहीं किया गया जैसे पाया गया है वैसे ही उसे निर्माण कर बना दिया गया है

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब यह सीसी रोड निर्माण कार्य किया जा रहा था तो हमने इस वीडियो भी बनाकर रखा गया ताकि आने वाले समय में इस वीडियो से संबंधित कार्रवाई की मांग की जा सके का नागरिकों का आरोप है कि छात्रावास से लेकर सीसी रोड को secl के डामर रोड तक सीसी रोड का निर्माण हुआ है लेकिन उसे सीसी रोड में ना तो गुणवत्ता है और ना ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया है सीसी रोड में ना तो वाइब्रेट मशीन चलाई गई और ना ही किसी प्रकार का मापडंडों का उपयोग किया गया हाथों से एवं फड़वा की मदद से उसे सीसी रोड को बनाया गया है जो कि ज्यादा समय के लिए वह सीसी रोड नहीं चल पाएगी और शासन की योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से होना था, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क निर्माण की स्वतंत्र जांच करवाई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि शासन के पैसे का दुरुपयोग रुक सके और छात्रावास में लंबे समय के लिए आने-जाने को टिकाऊ सड़क की सुविधा मिल सके।

Express MPCG