विनोद जैन
बालोद । भारतीय जनता पार्टी बालोद जिला के कद्दावर नेता यशवंत जैन को भाजपा प्रदेश महामंत्री बनाये जाने एवं पदभार ग्रहण पश्चात उनका बालोद जिला मुख्यालय में भव्य स्वागत की तैयारी जिला भाजपा संग
ठन के द्वारा की जा रही है वहीं शहर के विभिन्न सामाजिक व्यापारिक संगठन की तरफ से प्रमुख चौक चौराहो में अभिनंदन एवं स्वागत भी किया जाएगा कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष ने सभी जिला पदाधिकारियो एवं मंडल अध्यक्षो की बैठक भी ली है वहीं उन्होंने बताया कि जिलेभर के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता यशवंत जैन के प्रदेश महामंत्री बनने पर उत्साहित है वहीं जिले के समस्त मंडल के युवा कार्यकर्ता स्वागत हेतु अपने मंडलवार दो पहिया वाहन रैली के माध्यम से बालोद आएंगे जो सरदार पटेल मैदान में 10 बजे से एकत्रित होंगे 11 बजे सरदार पटेल मैदान से स्वागत रैली घड़ी चौक पुराना बस स्टैंड सदर बाजार होते हुए मधु चौक पहुचेगी तत्त्पश्चात जिला कार्यालय में दोपहर 1 बजे प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का अभिनंदन एवं नवनियुक्त जिला पदाधिकारियो का परिचयात्मक स्वागत किया जाएगा इस आयोजन में जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति की अपील भी की है
