भरत भारद्वाज
फरसगांव – विदित हो कि विधान सभा केशकाल में स्थानीय विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं, उसी कड़ी में ग्राम पंचायत लंजोड़ा एवं बड़ेराजपुर में 30-30 लाख रुपए के महतारी सदन की स्वीकृति शासन ने दी है। बता दे कि महतारी सदन भाजपा की एक महत्वकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के लिए गांव में ही काम करने के लिए जगह उपलब्ध कराना है। यह स्थानीय विधायक नीलकंठ टेकाम के लगातार क्षेत्र के विकास की प्रतिबद्धता को प्रकट करता है , महतारी सदन के लिए विधायक ने 05 मई 2025 को संबंधित मंत्री को पत्राचार किए थे जिसके परिणामस्वरूप छ. ग. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्राम पंचायत लंजोड़ा एवं बड़ेराजपुर में महतारी सदन को स्वीकृति प्रदान की है। बता दें कि पहले भी विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयास से जामगांव, बहीगांव और सलना में महतारी सदन की स्वीकृति हो चुकी है। महतारी सदन की स्वीकृति से क्षेत्र की जनता में अपार खुशी की लहर है भाजपा महामंत्री फरसगांव प्रवीण राव ने इस अवसर पर कहा कि विधायक जी क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत हैं और ये उसी का परिणाम है कि लंजोड़ा और बड़ेराजपुर में महतारी सदन का निर्माण होगा उन्होंने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है। जनपद अध्यक्ष फरसगांव मानकू नेताम ने कहा कि यह सिर्फ जी विधायक के कारण ही संभव हुआ है, क्षेत्र की महिलाओं एवं लोगों में हर्ष की लहर है।
