दीपक विश्वकर्मा
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र अंतर्गत संजय गांधी विद्युत ताप गृह की जमीन पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भू माफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर देश कीमती सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से झोपड़ियां, दुकानें व पक्के निर्माण कर रहे हैं यह अतिक्रमण न सिर्फ सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्ज़ा है, बल्कि भविष्य में संजय गांधी ताप विद्युत बोर्ड के लिए बाधा बन सकता है नागरिकों का कहना है कि यह सब भू माफियाओं और संबंधित विभाग की मिलीभगत से हो रहा है संजय गांधी ताप विद्युत ग्रह के प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल इस अतिक्रमण पर सख़्त कार्यवाही की जाए, और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए ताकि विद्युत बोर्ड की वेश कीमती शासकीय जमीन पर अतिक्रमण को पूर्णता हटाया जाए और भू माफियाओं पर कार्यवाही की जाए।।
