यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि मनाया गया
l दिनाँक 18 अगस्त 2025 को पूर्व सैनिकों और जिला बल की लिखित परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग लेने वाले युवक एवं युवतियों के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाया गया l सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया l इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने निशुल्क कोचिंग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक भारतीय राष्ट्रवादी थे, जिनकी भारत के प्रति देशभक्ति ने अनेक भारतीयों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। उन्हें ‘आजाद हिंद फौज’ के संस्थापक के रूप में जाना जाता है और उनका प्रसिद्ध नारा था ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को कटक, उड़ीसा में हुआ था और 18 अगस्त, 1945 को एक विमान दुर्घटना में जलने के कारण ताइवान के एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। सुभाष चंद्र बोस को असाधारण नेतृत्व कौशल और करिश्माई वक्ता के साथ सबसे प्रभावशाली स्वतंत्रता सेनानी माना जाता है। उन्होंने आज़ाद हिंद फ़ौज का गठन किया और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई योगदान दिए। उन्हें स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अपनाए गए समाजवादी नीतियों के लिए जाना जाता है l अंत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक राकेश धीवर और निशुल्क कोचिंग लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l
