*जिले के शिक्षकों को जिले की रिक्त पद में पदस्थापना करने के सम्बन्ध में एक प्रस्ताव संभागीय समिति को भेजने बाबत ज्ञापन सोपा गया*

 

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा आज कांकेर कलेक्टर  निलेश महादेव छीरसागर से मिलकर कांकेर जिले में 48 से अधिक शिक्षक व 24 व्याख्याता के पद रिक्त होने के बावजूद कांकेर जिले के शिक्षकों को अन्य जिले में अतिशेष कर पदस्थापना करने पर इस विषय में जिले के शिक्षकों को जिले की रिक्त पद में पदस्थापना करने के सम्बन्ध में एक प्रस्ताव संभागीय समिति को भेजने बाबत ज्ञापन सोपा गया व कहा कि जिले में पद रिक्त होने के बावजूद अन्यत्र पदस्थापना जिले के शिक्षक व छात्र हित में पूर्णतः अनुचित है,साथ ही संघ ने यह भी कहा कि जिले में व्याख्याता की पदोन्नति प्राचार्य में व उच्च श्रेणी शिक्षक की पदोन्नति व्याख्याता हेतु जारी हो गई इस स्थिति में जिले के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी हो जाएगी, जो युक्तियुक्त करण नियम 2024 के विरुद्ध है कलेक्टर महोदय ने कहा कि जिले में पद रिक्त है इस बाबत आवश्यक प्रस्ताव बनाकर संभागीय समिति को भेजा जाएगा व इस बिंदु को कल समय सीमा की बैठक में शामिल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आवश्यक निर्देश देने बाबत आश्वसत किया, ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी,जिला अध्यक्ष स्वदेश शुक्ला जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र खुड़श्याम शामिल थे!

Express MPCG