बिरसिंहपुर पाली में अवैध शराब का व्यापार जोरों पर अधिकारी तो बदल गए लेकिन पाली का सिस्टम जो की तो ही रह गया


दीपक विश्वकर्मा

बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में अवैध शराब का व्यवसाय लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी और विभागीय बदलाव के बावजूद, यहाँ का सिस्टम और व्यवस्था पहले की तरह ही बनी हुई है अवैध शराब का धंधा बदस्तूर जारी है क्षेत्र में शराब माफिया का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे खुलेआम शराब की पैकारी कर रहे हैं, और आबकारी विभाग या पुलिस कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे बैठे हैं कई घटनाओं में शराब सरेआम गांव-गांव पहुंचाई जा रही है, जबकि अधिकारी जानबूझकर मौन रह गए हैं पुलिस द्वारा कभी-कभी छापेमारी या गिरफ्तारियां की जाती हैं, लेकिन इनसे कारोबार पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता व्यापक तौर पर माहौल वैसा ही है, सिस्टम बदलता नहीं दिख रहा है वर्तमान में शराब की अवैध सप्लाई बाइक और अन्य साधनों से हो रही है जिससे अवैध धंधे को बढ़ावा मिलता है क्षेत्र के युवा और समाज काफी प्रभावित हैं, कई स्थानीय खबरें इसे गंभीर सामाजिक समस्या के रूप में दिखाती हैं, मगर प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई और सुधार के संकेत अभी कमजोर दिखाई देते हैं कुल मिलाकर, उमरिया जिले में अधिकारी बदलने के बावजूद अवैध शराब का कारोबार और साथ ही परंपरागत सिस्टम जस का तस बना हुआ है। यही वजह है कि पाली का सिस्टम आज भी ढर्रे पर चल रहा हा।

Express MPCG