कमल सदन भाजपा जिला कार्यालय कांकेर में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को दी गई श्रद्धांजलि

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर 16 अगस्त को प्रखर वक्ता कविमन पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के पुण्य तिथि के अवसर पर कमल सदन भाजपा जिला कार्यालय कांकेर में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्प अर्पित किया गया साथ ही इस पुण्य तिथि के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए दिनेश रजक, अरुण कौशिक, अशोक वलेचा, राजीव लोचन सिंह, सुमित्रा मारकोले व भरत मटियारा ने विस्तार से जानकारी दी।
पुण्यतिथि के अवसर पर मंच संचालन भाजपा शहर मंडल महामंत्री गिरधर यादव ने किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, पूर्व महामंत्री अशोक वलेचा, पार्षद उगेश्वरी उइके, मीरां सलाम, चित्ररेखा जैन, मंजू सारथी, वीरेंद्र साहू, टिकेंद्र ठाकुर, मीना उके, आरती यादव, मंडल महामंत्री गिरधर यादव, जयंत अटभैया, मंडल उपाध्यक्ष योगेश साहू, जय प्रकाश गेड़ाम, सपन श्रीवास्तव, खेम नारायण शर्मा, प्रदीप चन्द्रौल, तनुज ठाकुर, शैलेन्द्र शोरी, विजय लखवानी, प्रवेश चौहान, डिगेश्वर जैन, मीना साहू, ईश्वर नाग, राजू नेताम व कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे

Express MPCG