जबलपुर नाका क्षेत्र की सब्जी दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची।

दमोह:

सचिन सिंह राजपूत

दमोह। शहर के जबलपुर नाका क्षेत्र में स्थित सुखसागर के आगे एक सब्जी दुकान में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

Express MPCG