दीपक विश्कर्मा
बिरसिंहपुर पाली….
करेंगे हम ऐसे ही अवैध रेत का खेल, चाहे भेज दो हमें जेल शायद यही नारा बन चुका है यहां के रेत माफियाओं का ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र, हर जगह बड़े ही आराम से बिना किसी रोक-टोक के अवैध रेत का गोरख धंधा खुलेआम चल रहा और अवैध रेत के कारोबारीयों द्वारा बकायदे चिन्हित जगह में रेत को पहुंचाई और बेची जा रही है मानो रेत का ठेका जैसे खनिज विभाग इन्हें दे रखा हो मन मने ढंग से रेत की निकासी से लेकर रेत की बिक्री तक इन अवैध रेत माफियाओं द्वारा खुलेआम किया जा रहा है
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कारोबार से सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, लेकिन खनिज विभाग और प्रशासन की चुप्पी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। खुलेआम हो रहे इस खेल से लगता है कि रेत माफियाओं पर मेहरबानी बरस रही है।
अब देखना होगा कि कब तक इन अवैध रेत कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही होती है, या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा।
किसके सह पर अवैध रेत का करते हैं व्यापार कौन है अवैध रेत कारोबारी का सरगना बहुत जल्द होंगा इन अवैध कारोबारीयों के नाम होगे उजागर तब तक के लिए आप बने रहें एक्सप्रेस mpcg न्यूज के साथ।
