*हॉली क्रास विद्यालय ,लालखदान में स्वतंत्रता दिवस उत्साह पूर्ण मनाया गया*

 

बिलासपुर ,रिपुदमन सिंह बैस

*हॉली क्रास विद्यालय ,लालखदान में स्वतंत्रता दिवस उत्साह पूर्ण मनाया गया*

 

बिलासपुर @15 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को हॉली क्रास विद्यालय लालखदान में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रातः से ही विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। तिरंगे झंडों, रंग-बिरंगी पताकाओं और फूलों से पूरे विद्यालय को सजाया गया। बच्चे सफेद पोशाक में, तिरंगे बैज लगाए हुए, देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आए ।

*ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान*
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य/मुख्य अतिथि ब्रम्हकुमारी लता दीदी एवं विशिष्ठ अतिथि श्रीमान आसू मौर्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। ध्वजारोहण के बाद स्कूल के बच्चों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

 

*सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ*

ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। सबसे पहले स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया सभी वर्ग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत “सारे जहाँ से अच्छा” एवं विभिन्न अलग अलग देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। इसके तत्पश्चात कक्षा 8 से 12 वीं के बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद और महात्मा गांधी के संघर्ष को जीवंत किया गया।
कक्षा 6 की छात्राओं ने तिरंगे पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने “देश की एकता” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किये। कविता पाठ में बच्चों ने “शहीदों की याद” और “भारत माता की जय” जैसी रचनाएँ सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

*प्रधानाचार्य का संदेश*
इस मौके पर प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के बलिदान का परिणाम है और हमें इसकी रक्षा हेतु सदैव जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन और परिश्रम को जीवन का आधार बनाने का आग्रह किया।

 

पुरस्कार वितरण एवं समापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई और “भारत माता की जय” के नारों के साथ समारोह का समापन किया गया।

Express MPCG