खाद्य विभाग की उदासीनता के चलते क्षेत्र में विक रहे नकली खाद्य पदार्थ कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति

– दीपक विश्वकर्मा

उमरिया—- पाली क्षेत्र में खाद्य निरीक्षक अधिकारी का आम नागरिक कर रहा तलाश लेकिन विभाग के जिम्मेदार मैदान से नदारद हैं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाजारों में बिक रही मिलावटी और नकली खाद्य सामग्रियां लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं इसके बावजूद विभाग द्वारा दुकानों में नियमित जांच नहीं की जाती सूत्रों के अनुसार, जब भी जांच होती है तो वह सिर्फ खानापूर्ति के लिए होती है और कार्रवाई नाम मात्र की होती है। इस लापरवाही से क्षेत्र में खतरनाक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है हाल ही में एक किराना व्यवसाय के यहां नकली राजश्री का भंडाफोड़ हुआ था उसके बावजूद भी जिले के खाद्य अधिकारी गहरी नींद में है जब उन्हें विभाग की फाइलों में दर्शना होता है तब वह क्षेत्र में आकर दुकानों में नाम मात्र की कार्यवाही करते हैं इससे यह साबित होता है कि खाद्य विभाग अपने कर्तव्यों का कितना पालन करता है।

Express MPCG