अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि मनाया गया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि मनाया गया l दिनाँक 13 अगस्त 2025 को पूर्व सैनिकों और जिला बल की लिखित परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग लेने वाले युवक एवं युवतियों के द्वारा महारानी अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि मनाया गया l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने निशुल्क कोचिंग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि अहिल्याबाई को उनके न्यायप्रिय और कुशल शासन के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने राज्य में न्याय व्यवस्था को मजबूत किया और लोगों के हितों को प्राथमिकता दी l अहिल्याबाई ने अपने राज्य में कई जनकल्याणकारी कार्य किए, जैसे कि मंदिर, धर्मशालाएं, और कुएं बनवाना l उन्होंने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया, जो उस समय के समाज में एक महत्वपूर्ण कदम था l अहिल्याबाई ने विभिन्न धर्मों के प्रति सहिष्णुता दिखाई और सभी के साथ समान व्यवहार किया l उनके शासन में शांति, समृद्धि और स्थिरता बनी रही, जो उनकी दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता का प्रमाण है l अंत में महारानी अहिल्याबाई होलकर अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए गए l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव, पूर्व सैनिक राकेश धीवर और निशुल्क कोचिंग लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l

Express MPCG