विनोद जैन
बालोद । बालोद जिला के कद्दावर नेता ओजस्वी वक्ता यशवंत जैन को भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही बालोद में उनके निवास में समर्थको का बधाई देने तांता लग गया वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे शहर के चौक चौराहो में जमकर आतिश बाजी कर मिठाई बांटते नजर आए गौरतलब है कि बालोद जैसे छोटे से शहर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुवात करने वाले यशवंत जैन सक्रिय राजनीति में कदम रखे वह बालोद महाविद्यालय के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में दो बार लगातार छात्र संघ अध्यक्ष बने वह भाजयुमो के प्रदेश मंत्री प्रदेश अध्यक्ष जैसे अनेक महत्त्वपूर्ण दायित्त्वों का निर्वहन किया भाषण कला में निपुण यशवंत जैन प्रवक्ता की भूमिका में भी रहे वह डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते विकास यात्रा का नेतृत्त्व भी कर चुके हैं वह छत्तीसगढ़ के प्रथम बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष रहे उनके कार्यकाल में अनेक उपलब्धि वाले कार्य हुए तत्त्पश्चात वह केंद्रीय बाल संरक्षण आयोग के 6 वर्षों तक सदस्य रहे वर्तमान में प्रदेश संगठन ने उन्हें कांकेर जिले संगठन का प्रभारी नियुक्त किया था जिसका उन्होंने बखूबी निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की इसी का उपहार उन्हें मिला और इस बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की टीम में उन्हें प्रदेश महामंत्री का दायित्त्व सौपा गया है नए दायित्त्व मिलने के पश्चात उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का एक साधारण सा कार्यकर्ता हु पार्टी नेतृत्त्व ने जो भी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी उसको मैने कर्तव्य निष्ठा से पूरा करने में लगा रहा मैं प्रदेश नेतृत्त्व का आभारी हूं जिन्होंने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है मैं पूरी ईमानदारी से इस नए दायित्त्व का निर्वहन करूँगा
