पाली में अवैध शराब का धंधा तेज

*एक्सप्रेस एमपीसीजी न्यूज*

 

उमरिया , दीपक विश्वकर्मा

पाली में अवैध शराब का धंधा तेज, त्योहारों पर शहर से लेकर गांव-गांव हो रही पैकारी जिम्मेदार अधिकारी मौन

उमरिया जिले के पाली में अवैध शराब का कारोबार इन दिनों चरम पर है त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब की सप्लाई शहर की गलियों से लेकर गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है। हालात यह हैं कि अवैध शराब की पैकारी का काम अब खुलेआम हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग के अधिकारी अब तक चुप्पी साधे बैठे हैं। सवाल यह है कि आखिर अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी कौन लेगा

अवैध शराब की बिक्री को लेकर प्रदेश के मुखिया को आवेदन के माध्यम से जल्द अवगत कराया जाएगा।।

Express MPCG