नौरोजाबाद में कोल माइंस की ज़मीन पर अतिक्रमण कोल माइंस के बहुमूल्य जमीन पर कब्जा भविष्य की खनन योजनाओं पर असर संभव जिम्मेदार मौन कार्यवाही करेगा कौन।।


दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र में कोल माइंस की जमीन पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजारपूरा स्थित कुछ स्थानीय व्यापारी सरकारी कोल माइंस की ज़मीन पर अवैध रूप से दुकान का पक्के निर्माण कर रहे हैं।

यह अतिक्रमण न सिर्फ सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्ज़ा है, बल्कि भविष्य में खनन कार्य व विकास योजनाओं में भी बाधा बन सकता है जानकारों का कहना है कि यह सब संबंधित विभाग की मिलीभगत और लापरवाही से हो रहा है कोल इंडिया लिमिटेड व प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
हाल ही में नगर परिषद और कोल माइंस के अधिकारियों द्वारा इस निर्माण पर रोक लगा दी गई थी लेकिन दबंग व्यवसायी इन सभी बातों को दरकिनार कर निर्माण कार्य में लगा हुआ है स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल इस अतिक्रमण पर सख़्त कार्यवाही की जाए, और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

Express MPCG