नौरोजाबाद थाना अंतर्गत कबाड़ का खेल जारी, थाना प्रभारी बदलने के बावजूद भी रवैया जस का तस

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया ज़िले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में कबाड़ के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की सारी कोशिशें नाकाम साबित होती नज़र आ रही हैं। थाना प्रभारी के बदलाव के बावजूद, क्षेत्र में कबाड़ माफियाओं का खेल जारी है और पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कबाड़ का अवैध धंधा पहले की तरह ही दिन-रात फल-फूल रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा। इससे स्पष्ट होता है कि थाना प्रभारी बदलने के बावजूद भी व्यवस्था में कोई ठोस परिवर्तन नहीं आया है।
सूत्रों की मानें तो बिना लाइसेंस और सरकारी नियमों को ताक पर रखकर कई कबाड़ दुकानें धड़ल्ले से चल रही हैं, जहां लोहे, प्लास्टिक और अन्य स्क्रैप मटेरियल का व्यापार किया जा रहा है।

थाना प्रभारी के बदलने के बावजूद क्या कारण है की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं आया।।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण नौरोजाबाद में अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है। लोगों ने मांग की है कि जिले के उच्च अधिकारियों को खुद मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

क्या कबाड़ कारोबारियों को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है।

जब तक जिला प्रशासन और पुलिस महकमा इस मामले को गंभीरता से नहीं लेता, तब तक नौरोजाबाद में कबाड़ का यह काला खेल यूं ही चलता रहेगा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठते रहेंगे।

Express MPCG