*भाजपा नेता राकेश यादव ने जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा को अनेक समस्याओं को लेकर दिया मांग पत्र*

विनोद जैन

बालोद । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं संजारी बालोद के जनसेवक राकेश यादव ने छग शासन के उपमुख्यमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से बालोद शहर के विकास हेतु मांग पत्र सौंपा है जिसमे बालोद शहर में नया सहायक अभियंता छग राज्य विद्युत कंपनी कार्यालय प्रारम्भ करने एवं बालोद शहर एवं बालोद ग्रामीण विद्युत वितरण केंद्र को अलग अलग कर नवीन स्थापना करने तथा बालोद के शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में खेलो इंडिया के तहत इंडोर स्टेडियम का निर्माण करने की मांग की है मांग पत्र के संदर्भ में भाजपा नेता राकेश यादव ने बताया कि बालोद शहर में लगभग 9 एवं बालोद ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 16 हजार उपभोक्ता है जिन्हें एक वितरण केंद्र से संचालित किया जा रहा है इससे उपभोक्ताओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है अतः दोनो केंद्रों को अलग कर नवीन स्थापना किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कतों से निजात मिल सके वहीं खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत बालोद के शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में एक इंडोर स्टेडियम की स्वीकृति हेतू मांग पत्र सौंपा है जिसमे उन्होंने बताया कि बालोद जिला मुख्यालय का यह कालेज जिले का सबसे अग्रणी कालेज है यहां लगभग 3000 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी बैडमिंटन, कबड्डी अन्य खेलों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्पर्धा लगातार खेल कर जिला एवं राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम होने से यहां खेलभावना को प्रोत्साहन मिलेगा अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी यहां से निकलेंगे निम्नमाँगो पर विचार कर स्वीकृति प्रदान किया जाय जो बालोद के लिए मिल का पत्थर साबित हो सके

Express MPCG