नकली राजश्री का भंडाफोड़, हरीश किराना स्टोर से जब्त की गई कई हजारों की नकली राजश्री पुड़िया

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले के पाली राजश्री गुटखा कंपनी के डीलर द्वारा आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है पुलिस द्वारा हरीश किराना स्टोर में छापा मार कार्रवाई की गई इस दौरान दर्जनों नकली राजश्री गुटखा की पुड़ियाँ बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये पुड़ियाँ नकली हैं और इनमें उपयोग किए गए रासायनिक पदार्थ मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं मौके पर मौजूद राजश्री पान मसाला को पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है और हरीश किराना स्टोर के संचालक से पूछताछ की जा रही है, और आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही के चलते लंबे समय से नकली गुटखा के इस अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल रहा था। अब जब मामला खुल चुका है,तो राजश्री पान मसाला के डीलरों द्वारा प्रशासन से कठोर कदम उठाने की मांग की गई है ।

Express MPCG