*मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम मे तहत भाजपा लगायेगी हर घर में राष्ट्रीय ध्वज-जितेंद्र वर्मा*

 

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत छ.ग. में भी आगामी 10 अगस्त से 14 अगस्त तक मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम किया जा रहा है जिसकी तैयारी हेतु आज दिनांक 6 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने की।
मोर तिरंगा मोर अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव से प्रारंभ होकर लगातार चल रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीगढ़ में भी जिला व मण्डल स्तर पर टीम बनाकर कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
श्री वर्मा ने कहा कि तिरंगा न केवल भारत का राष्ट्र ध्वज है अपितु समस्त देशवासियों का अभिमान भी है । इस तिरंगे की रक्षा के लिए न जाने कितने राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता सेनानियांे ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। पहले केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही देश में तिरंगा फहराया जाता था परंतु देश में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने तिरंगे के प्रति स्वाभिमान की भावना जगाने के उददेश्य से इसे एक अभियान का रूप देकर भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से जन-जन तक तिरंगे को पहूंचाने का लक्ष्य बनाया। उन्होेने कहा कि भाजपा की जिला टोली व मण्डल टोली के समन्यवय से जिले के प्रत्येक बुथ के हर घर में तिरंगा लहराये इसके लिए ईमानदारी से कार्य करें। तिरंगा अभियान पिछली बार की तुलना में इस बार और प्रभावी हो इस बात की चिंता कर कार्य करें।
श्री वर्मा ने कहा कि शहीद सेनानियों की प्रतिमाओं , चित्रों पर माल्यापर्ण का भी कार्यक्रम किया जाएगा। 14 अगस्त को देश के विभाजन को याद करते विभाजन विभिषिका दिवस भी मनाना है। इस दौरान मौन जुलुस, चित्र प्रदर्शनी, संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि तिरंगा के प्रति आज की युवा पीढ़ी और महिलाओं को विशेष रूप से जागृत करने की जरूरत है इसलिए भाजपा युवा व महिला मोर्चा की विशेष भागीदारी इस अभियान में सुनिश्चित करंेगे। श्री जैन ने कहा कि तिरंगे की रक्षा के लिए हमारे हजारों सैनिकों ने अपने प्राणों का न्यौछावर किया है उस बलिदान को याद करने उनका सम्मान करने के लिए जिले के हर घर में तिरंगा फहराये इसका प्रयास हम सब को मिलकर करना है।
मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान के जिला संयोजक सतीश लाटिया ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान ही स्वाधीनता संग्राम में शहीद हूतात्माओं के मूर्ति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। आपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत की सेना ने जो शौर्य व पराक्रम दिखाया है उसकी चर्चा करनी है। उन्होने सभी मण्डल अध्यक्षों से इस कार्यकम्र के लिए बनी टोली के साथ बैठक कर इस आयोजन को सफल बनाने की बात कही। इस जिला बैठक के बाद जिले के सभी 16 मण्डलों में भी कार्यशाला आयोजित की जायेगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बृजेश चौहान ने व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने किया।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, शिशुपाल शोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, राजीव लोचन सिंह, गौतम उइके, हीरा मरकाम, देवेन्द्र भाउ, अनूप राठौर, मोनिका साहा, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, डॉ देवेन्द्र साहू, टेकेश्वर जैन, छत्रप्रताप दुग्गा, निखिल सिंह राठौर, दिनेश रजक, मनोहर यादव, दीपांकर राय, बिदेसिंह कल्लो, पीयुष कश्यप, अजय बछाड़, संतोष भास्कर, ओमप्रकाश साहू, लच्छुराम गावड़े, हेम मण्डावी, महेश कुमार उइके, डिगेश खापर्डे, विजय मण्डावी, राजा पाण्डेय, मोती राम नाग, ईश्वर कावड़े, अब्दुल खलील खान, राधेलाल नाग, पूर्णिमा कावड़े, उत्तम यादव, बृजमोहन तिवारी, मनेश्वर नाग, पंचुराम नायक, तेजेश्वरी सिन्हा, कल्पना जैन, गिरधर यादव, जयंत अठभैया, पूर्णेन्द्र सिन्हा, हर्षल गजबिए, जतीन अठभैया, अंकित तिवारी, नारायण पोटाई, द्वारिका साहू, नरेन्द्र शर्मा, विशाय राय, नीलकमल मण्डल, श्याम कुमार तिवारी, श्यामल मण्डल, लक्ष्मीनारायण साहू, आसकरण ध्रुव, मुकेश संचेती, दीपांशु जैन, चुनेश्वर जैन, उगेश्वरी उइके, श्रेया दीपक, दीपांकर सिन्हा, परमेश्वर यादव, मनोज जैन, नितेश सलाम, अशोक कचलाम, उत्तम जैन, राजीव श्रीवास, झाडुराम बेसरा, सपन श्रीवास्तव, देवधर जैन, अमित दास, बिमल साहा, दीपांकर दत्ता, सुरज अंभोरे, विकास अंभोरे, ईश्वर सिन्हा, सितम्बर कावड़े, रामप्रसाद गुप्ता, तारणी ठाकुर, पुष्पा मण्डावी, अनूप शर्मा, जागेश्वर पुजारी, दिनेश आंचले, रिंकु सहारे, मनोरमा मण्डावी, कुबल भूसाखरे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निपेन्द्र पटेल

Express MPCG