
दीपक विश्वकर्मा
उमरिया जिले के पाली तहसील क्षेत्र में भूमाफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे खुलेआम शासकीय और निजी जमीनों पर कब्जा करने से नहीं चूक रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ भूमाफिया प्रशासन की मिलीभगत से जमीनों की अवैध खरीदी-बेच और कब्जा कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन बना हुआ है गांवों और कस्बों में कई जगहों पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा। इससे आम नागरिकों में आक्रोश का माहौल है स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से क्षेत्रवासी मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द ऐसे भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा हो सके और आम जनता को न्याय मिल सके।
