आशीष कुमार दुबे
नरसिंहपुर/आज दिनाँक 05.08.2025 को थाना-कोतवाली पुलिस के टाउन एवं देहात भम्रण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक मोटर साईकिल से दो व्यक्ति अवैध रूप से हथियार पिस्टल अपने पास मे रखकर विक्रय करने के लिये नरसिंहपुर की ओर जरजोला रोड से आ रहे हैं। उक्त सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली पुलिस टीम द्वारा उन व्यक्तियों की घेराबंदी करने के लिए तत्काल में योजना तैयार की।
जो कोतवाली पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से उन व्यक्तियों की घेराबंदी जरजोला रोड पर की गयी। जो घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम को एक बिना नंबर प्लेट एच एफ 100 डीलक्स गाड़ी काली नीले रंग की मोटर साईकल में दो व्यक्ति बैठकर नहर वाली रोड से आते दिखे। जिन्हे रोककर पूछताछ की गयी तो पूछताछ में उन दोनों व्यक्तियों की उम्र 18 वर्ष से कम होना पायी गयी। उक्त दोनों विधि उल्लंधनकर्ता बालकों की नियमानुसार जामा तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक-एक देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतूस जप्त किया और दोनो विधि उल्लंधनकर्ता बालकों को अभिरक्षा मे लिया गया। उक्त दोनों अपचारी बालको के विरूध्द थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 591/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त की गयीं अवैध पिस्टलों और कारतूस के मूल स्त्रोत के संबंध में आपचारी बालकों से पूछताछ की जा रही है।
*इनकी रही मुख्य एवं सराहनीय भूमिका -* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, कोतवाली निरीक्षक गौरव चाटे, उनि भीम बाक्सर, आरक्षक उमेश्वर पाठक, आरक्षक कुलदीप साहू, आरक्षक नीलेश दुबे, प्रधान आरक्षक चालक शैलेन्द्र तिवारी एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक देवेन्द्र की मुख्य भूमिका रही।
