पाली महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन


दीपक विश्वकर्मा

Express=उमरिया म.प्र. शासन, उच्च शिक्षा विभाग एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति बीरसिंहपुर पाली, जिला उमरिया के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय बीरसिंहपुर पाली द्वारा महाविद्यालय स्थित गांधी वाटिका में वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन प्राचार्य हरलाल अहिरवार के निर्देशन में आयोजित किया गया। शासन की मंशानुरूप महाविद्यालय प्रांगण को हराभरा एवं स्वच्छ रखने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालयीन स्टाफ के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में प्राचार्य हरलाल अहिरवार, एनएसएस प्रभारी डॉ शाहिद सिद्दीकी, अनुभव श्रीवास्तव, डॉ नरेश शुक्ला, डॉ मंसूर अली, डॉ जेपीएस चौहान, डॉ अनुपमा द्विवेदी, डॉ मनीषा अग्रवाल, डॉ शमशेर अली, डॉ त्रिभुवन गिरी, बालेन्द्र यादव, जैकी सक्सेना, मुन्ना सिंह, प्रह्लाद सिंह, रमेश संत, नर्मदा मिश्रा, राजू, रामचरण एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Express MPCG