विश्वविख्यात किशोर कुमार की याद में जिले के पाली में आयोजित कार्यक्रम


दीपक विश्वकर्मा

एक शाम किशोर के नाम

Express = विश्वविख्यात पार्श्वगायक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी किशोर कुमार की स्मृति में पाली नगर में एक सांगीतिक संध्या एक शाम किशोर के नाम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल किशोर कुमार की अनमोल गायकी को श्रद्धांजलि देना था, बल्कि युवाओं को उनके योगदान से प्रेरित करना भी था।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और किशोर दा की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद पाली के स्थानीय कलाकारों ने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी जैसे जिंदगी एक सफर ,सुहाना और पल-पल दिल के पास उपस्थित दर्शकों ने इन गीतों का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गुंजायमान हो गया इस आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगीत प्रेमियों ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय संगीत प्रेमियों और पत्रकारों द्वारा किया गया और इसे युवाओं की प्रतिभा मंच देने के रूप में भी सराहा गया ऐसे महान कलाकार की स्मृति में हर वर्ष इस प्रकार का आयोजन पाली नगर में किया जाएगा।।

Express MPCG