पाली में त्योहार के आते ही सड़क पर लगने लगी दुकानें, यातायात हो रहा प्रभावित

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले के पाली नगर में त्योहारों का मौसम शुरू होते ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। इसी के साथ दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे और कई बार सड़क को ही घेर कर दुकानें सजाई जा रही हैं इससे आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं, खासकर प्रकाश चौराहा, बस स्टैंड प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनने लगी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर अतिक्रमण कर लेने से न सिर्फ ट्रैफिक बाधित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और एंबुलेंस जैसी आपात सेवाओं को भी इससे परेशानी हो रही है।

हालांकि प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाती है, लेकिन त्योहारों के समय यह स्थिति बार-बार देखने को मिलती है। स्थानीय नागरिकों की बात करें तो नागरिकों का कहना है की प्रशासन से अपील की है कि वह इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले और बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करे ताकि आमजन को आने-जाने में असुविधा ना हो।।

Express MPCG