बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार चरम पर, नशे की गिरफ्त में बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी

 दीपक विश्वकर्मा

Express== उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। शराब माफिया खुलेआम अवैध शराब की पैकारी कर रहे हैं, और संबंधित विभाग इस पर मौन बना हुआ है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस जहरीले कारोबार की चपेट में अब क्षेत्र की युवा पीढ़ी तेजी से आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गली-मोहल्लों तक में अब शराब आसानी से उपलब्ध हो रही है। किशोर और युवक इस नशे के आदी होते जा रहे हैं, जिससे उनके भविष्य के साथ-साथ उनके परिवार भी तबाह हो रहे हैं। कई घरों में नशे की लत के चलते आपसी झगड़े और पारिवारिक टूटन सामने आने लगे हैं।

युवा शिक्षा और रोजगार से दूर होकर नशे में फंसते जा रहे हैं।
कई परिवारों में तो घरेलू हिंसा और संबंध-विच्छेद की घटनाएँ बढ़ रही हैं महिलाएँ और बुजुर्ग इस स्थिति से बेहद परेशान हैं और प्रशासन से कार्यवाही की मांग कर रहे हैं क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए ताकि युवाओं को इससे बाहर निकाला जाए पाली क्षेत्र में अवैध शराब का यह खेल केवल कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने के विघटन का कारण बनता जा रहा है। अब ज़रूरत है त्वरित कार्रवाई और जन-जागरूकता की, ताकि युवा पीढ़ी को इस दलदल से निकाला जा सके।

अगले अंक में पढ़िए इस अवैध शराब के गोरखधंधे में कौन सरगना
किसके इशारे में होता अवैध शराब का गोरखधंधा

Express MPCG