भरत भारद्वाज
कोंडागांव – जिले के केशकाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बहीगांव में स्थित गरिमा पब्लिक स्कूल में रविवार को पालक- शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल पालक संघ का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष कमलेश बघेल ग्राम पलोरा को मनोनीत किया गया एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती तामेश्वरी साहू ग्राम बहीगांव का चयन किया गया । कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लाल सिंह ग्राम भर्रीपारा, नवलूराम नेताम ग्राम चारभाटा, मनउ राम ग्राम सिकागांव, हीरासिंह नेताम ग्राम ख़ुटपदर, लोकेश साहू ग्राम गारका, भूपेंद्र सिंह ठाकुर ग्राम अरंडी, रुपेश नाग ग्राम तेंदूभाटा, श्रीमती पुष्पलता साहू एवं आशीष साहू ग्राम बहीगांव को मनोनीत किया गया। मासिक परीक्षा परिणाम के संबंध में चर्चा एवं शिक्षकों एवं पालकों की बीच समन्वय, सुझाव एवं समाधानात्मक कारक उपायो से पालको को अवगत कराया गया ।
अंत में स्कूल के प्रधानाध्यापक श्रीमती गुंजा राठौर के द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गई।
