*जिले के इस स्कूल की छात्राओं ने भूतपूर्व छात्र, जो सैनिक भी है उनको बांधा रक्षा सूत्र , स्पेशल संदेशों से भरी राखी को भेजा बॉर्डर पर*

विनोद जैन

बालोद । बालोद जिला के वनांचल तहसील डौंडी लोहारा के ग्राम बड़गांव में वहां के स्कूल से पढ़ाई करने वाले पूर्व छात्र जो आज देश सेवा के लिए बार्डर पर तैनात है उन भाईओ को बड़गांव स्कूल की छात्राओं ने एक विशाल राखी बनाकर जिला एवं राज्य कार्यालय के माध्यम से बॉर्डर पर भेजा है राखी के साथ छात्रा बहनों ने एक संदेश भी लिखा है जिस पर उन्होंने देश सेवा में तैनात सभी सैनिक भाइयों को शुभकामनाएं देकर उनकी सुरक्षा की कामना भी की है, शाला के भूतपूर्व छात्र रेमन ठाकुर मेरठ लवकुमार रांची, गजेन्द्र कुमार लखनऊ अभी छुट्टियों में अपने गृहग्राम आये थे उनको विद्यालय में आमंत्रित कर स्कूल के शिक्षिका एवं शिक्षकों के साथ रक्षाबंधन का पर्व छात्राओं द्वारा मनाया गया | रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट स्नेह और पवित्र बन्धन का पर्व है इसका अनुपम उदाहरण ग्राम बड़गांव के शाला में देखने को मिला

Express MPCG