
काँकेर
@यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर का *हौसला एक प्रयास समाज सेवी विगत 7 वर्षों से जिला अस्पताल के मरीजों की सेवा में लगी हुई है रक्तदान चाय बिस्किट सेवा फल सेवा वितरण तथा गौ सेवा में इस संस्था ने पूरे जिले में अपनी एक अलग पहचान बना ली है,* रक्त की आवश्यकता हो या फिर बेजुबान जानवरो के उपचार तक इस संस्था के माध्यम से भर्ती मरीजों और लावारिस जानवरो को मदद मिलती है,मदद की छोटी से प्रयास ने आज 7 वर्षों में विस्तार हो चुका है,लाभ पाने वाले जरूरतमंद तो संस्था की तारीफ करते ही साथ ही इस संस्था के नेक कार्यों को जिले भर के लोग सराहना देते हैं, और यह संस्था अपनी पहचान के साथ साथ निरन्तर आगे बढ़ता जा रहा है।
संस्था के प्रमुख खेमनारायण शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा यथा संभव मदद करने प्रयास रहते हैं कई बार सफलता के साथ असफ़लता भी हाथ लगते हैं पर हम पीछे नही हटते हमेशा रोज कुछ सीखते हैं,संस्था के सदस्य भी मेहनत करते हैं दिलीप सेन,आयुषी मिश्रा, स्वाती यादव,वीरेंद्र यादव,अजय भस्वानी, आदी इस संस्था के कार्यों को साँचलित करते आ रहे हैं। आज दोपहर को जिला अस्पताल में स्व शोभित राम दर्रों की स्मृति में उनके परिजनों ने फल वितरण किया हर साल उनके पुण्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा इस तरह के नेक कार्य कर स्व शोभित राम दर्रो को श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं
