*बलात्कार का 01 फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.05.2025 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीडिता वर्तमान में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई अपनी रिश्ते की नानी के घर पण्डरीपानी मे रहकर कर रही है। पण्डरीपानी के सरपंच के घर मे देवेन्द्र जुर्री नाम का लड़का रहकर काम करता था। पीडिता के मामा के साथ मेरे घर मे कभी-कभी आता रहता था पीडिता कभी भी उसके साथ में बात नहीं करती थी दोस्ती यारी नहीं थी पीडिता की नानी के रिश्तेदारी में दिनांक 04.05.2025 से शादी होने के कारण लगातार 04-05 दिन तक का जागरण हो गया था तो पीडिता दिनांक 08.05.2025 के रात्रि 08.30 बजे जल्दी सोने वाली थी। पीड़िता के मामा और नानी दोनो मन्दिर गये थे तब देवेन्द्र जुरीं आया और छेडखानी करने लगा था पीडिता ने मना किया था पीडिता की नानी उसी समय मन्दिर से वापस आ गई तब पीडिता की नानी के द्वारा दरवाजा खोलने की आवाज सुनकर वहां से भाग गया पीडिता एकदम डर गई थी अपनी नानी को इसके बारे में नहीं बताई तब पीडिता को नींद रात मे बहुत देर तक नहीं लगा था वह परेशान हो गई थी कि ये लड़का क्या कर रहा था किसी को बताऊंगी तो मेरा यकिन नहीं करेंगे यह सोचकर पीडिता ने नानी को नहीं बताई पीडिता की नानी के साथ एक कमरे में सोती है मामा अलग सोते है। तो मुश्किल से देर रात्रि मे पीडिता की नींद लगने लगा था जब गहरी नींद में सो गई थी लगभग 03.30 बजे आकर किसी के द्वारा पीडिता के शरीर को दबाने का अहसास होने लगा जागने के बाद गहरी नींद में थी तो मैने अचानक उठकर चिल्लाने की कोशिश की पीडिता ने देखा कि देवेन्द्र जुर्री पीडिता के कपडे को निकाल लिया था और पीडिता के द्वारा धक्का देने की कोशिश की मगर वो जबरदस्ती पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करने लगा पीडिता की नानी और मामा शादी में जागरण के कारण गहरे नींद में थे आरोपी ने पीडिता के साथ गलत काम करने के बाद भाग गया पीड़िता के लिखित आवेदन पर थाना में अपराध क. 140/2025 धारा 64 (1) भा.न्याय सं. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कंाकेर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में फरार आरोपी के पता तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया था आरोपी नया बस स्टेण्ड की ओर आने की सुचना पर आरोपी की पहचान कर अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर अपना गुनाह कबुल किया जिस पर आरोपी देवेन्द्र जुरीं पिता धर्म सिंह जुर्री उम्र 26 वर्ष साकिन बेथवापथरा थाना दुगली जिला यमतरी निवासी को आज दिनांक 03.06.2025 को गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य अजमानतीय होने पर रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि भुनेश्वरी भगत,म.प्रआर. हितेश्वरी चेलक,आरक्षक ओमकार कुलदीप, आरक्षक अरूण मंडावी, आर. संतोष मरकाम एवं म.आरक्षक अंजुलता का अहम भूमिका रहा है।

Express MPCG