
भरत भारद्वाज
कोंडागांव – कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गम्हरी में मंगलवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि , पशुपालन , उद्यानकी फसल के तकनीकी जानकारियां प्रदान करना है। ताकि आगामी खरीफ मौसम में किसान भाई वैज्ञानिक तरीके से खेती करके कम लागत से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें एवं राज्य सरकार और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जन-जन तक पहुंचाया जा सके।आयोजन के माध्यम से किसानों को आश्वयक जानकारी प्रदान किया गाय साथ ही किसानो को उद्यानिकी विभाग द्वारा मिनी सब्जी बीज कीट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के टीम लीडर राजेंद्र कुमार नेताम, नोडल अधिकारी सी एस कश्यप , कृषि विभाग से डी के नेताम , पी के मंडल , के के नाग , डीडी नागवंशी एस के नाग , संतोष शीवाने , पशुपालन विभाग से पी एल ठाकुर, उद्यान विभाग से सेवक मरकाम सम्मिलित रहे । जनप्रतिनिधि के रूप में जनपद सदस्य दशरथ मरकाम, सरपंच महंगू मरकाम , उप सरपंच देवेंद्र कश्यप, पंच हीरालाल मरकाम एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
