भरत भारद्वाज
कोंडागांव – कोंडागांव जिले के केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम का फॉलो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कल विधायक रायपुर गए हुवे थे, वापस आने के बाद फ्लॉव का चालक भुवन शोरी उम्र 26 वर्ष अकेले ही रात्रि करीब 9 बजे अपने ग्राम बड़बत्तर आ रहा था। तभी गांव के पास ही फरसगांव जाने वाले मार्ग में उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई और खेत मे जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जानकारी लगते ही बाँसकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुच जाँच में जुटी गई है।
