अंबुजा फाउंडेशन एवं एचडीएफसी बैंक परिवर्तन द्वारा एकदिवसीय किसान प्रशिक्षण का किया आयोजन

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिला के अंबुजा फाउंडेशन एवं एचडीएफसी बैंक परिवर्तन द्वारा कोंडागांव जिला में संचलित समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एकदिवसीय किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । इस आयोजन में 16 गांव से करीब 300 किसानों को धान की श्री विधि की बुआई से लेकर कटाई तक की संपूर्ण जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदान की गई। इस दौरान कोंडागांव कृषि उद्यानिकी विभाग से लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव, अंबुजा फाउंडेशन से योगेश मगदुम, नेहा कुशावाहा, थानेश्वर सिन्हा, हर्षित एवं सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Express MPCG