भरत भारद्वाज
फरसगांव – केशकाल वन मंडलाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग द्वारा वनों को बचाने वनों में हो रहे अतिक्रमण को बंद करने लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। वही फरसगांव वन परिक्षेत्र अधिकारी आर एस यादव के मार्गदर्शन में वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की गई है। कोंडागांव जिले में वनविभाग ने वन भूमि में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर नागर और भैंस को जप्त किया है। शायद यह प्रदेश का पहला अतिक्रमण कार्यवाही है जिसमें नागर के साथ भैंस को जप्त किया गया है।
फरसगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांडेआठगांव कुल्हाड़गांव के आरएफ/74 नया कक्ष क्रमांक 1048 के वन भूमि में ग्राम पांडेआठगांव के डोंगरीपारा निवासी सम्पत पिता लक्ष्मण द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने के उद्देश्य से सुबह 5 बजे अपने भैंस से नागर से हल जोताई कार्य कर रहा था। सूचना पर कुल्हाड़गांव परिसर रक्षक वासुदेव डहरिया के द्वारा मौके पर पहुंचकर पकड़ा गया। और दो गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक भरकर पीआरओ क्रमांक 19471/22 के तहत वन अपराध दर्ज किया गया। मौके से नागर और ज़ुवाडी और दो नग भैंस को जप्त कर वन प्रबंधक समिति के सहयोग से पांडेआठगांव के कांजी हाउस ने रखा गया है। मामले में भारतीय वन अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।
