भरत भारद्वाज
फरसगांव – केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम इन दिनों लगातार विधानसभा क्षेत्र में हो रहे मेला मढ़ई में शामिल हो रहे है।
वही गुरुवार को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने फरसगांव ब्लॉक के ग्राम फूण्डेर में आयोजित देव जात्रा में शामिल हुए और नवनिर्मित देवगुढ़ी का लोकार्पण किए।तत्पश्चात विधायक टेकाम कोनगुड़ के वार्षिक मेला में शामिल हुए। विधायक टेकाम फुण्डेर एवं कोनगुड़ के जात्रा,मेला में बड़ी संख्या में पधारे सभी परगना के देवी-देवता का दर्शन कर आशीर्वाद लिए । मेला में विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, ग्रामीणों ने बारी – बारी विधायक टेकाम को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान विधायक टेकाम के साथ जनप्रतिनिधि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचन्द् मातलम, जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग, भाजपा धनोरा मण्डल अध्यक्ष संतोष सिन्हा, राकेश पोटाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण, सामाजिक कार्यकर्ता गण सहित ग्राम पंचायत के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।
