जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कोंडागांव में आतंकवाद का पुतला दहन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कोंडागांव__

फागू यादव,

कोंडागांव, 24 अप्रैल 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा जिला मुख्यालय कोंडागांव के जय स्तंभ चौक में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंग दल के जिला अध्यक्ष करणसिंह उईके ने किया।

शाम 6 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर और आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ठीक 6:36 बजे पाकिस्तान का पुतला जलाकर आक्रोश प्रकट किया गया।

इसके बाद उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन धारण कर हमले में शहीद हुए वीर हिंदू सनातनियों को श्रद्धांजलि दी। अंत में राष्ट्रगान गाया गया और कार्यक्रम का समापन शाम 6:45 बजे किया गया।

इस मौके पर नगर संयोजक विनय मानिकपुरी, जिला संयोजन दयासागर, नितेश जैन, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, बीजेपी नेता जैनेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कुलवंत चहल, पार्षद संतोष पात्रे, विभाग मंत्री कांतिलाल साहू, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष यतीन्द्र सलाम, ब्लॉक अध्यक्ष केजूराम नेताम समेत लगभग 50 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोंडागांव में यह प्रदर्शन पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों के विरुद्ध जन आक्रोश का प्रतीक बनकर सामने आया।

Express MPCG