थाना अनंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी निरुद्ध

कोंडागांव__
फागू यादव,

कोण्डागांव, 24 अप्रैल 2025
थाना अनंतपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छिनारी की ओर से बीजापुर की दिशा में एक पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक OD 24 K 7409) में दो लोग बोरी में भरकर अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) और एसडीओपी रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोमल प्रसाद राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने ग्राम बीजापुर स्थित शिशु मंदिर मेन रोड के पास तिराहा में नाकेबंदी करते हुए संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। वाहन में सवार व्यक्तियों में से एक की पहचान कंश मांझी पिता कोमरू मांझी (उम्र 25 वर्ष, निवासी बड़गांव, थाना उमरकोट, जिला नवरंगपुर, उड़ीसा) के रूप में हुई। वहीं दूसरा युवक विधि से संघर्षरत बालक पाया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से माईल स्टोन ब्लू 90 एमएल के 90 नग, रॉयल स्टेज 180 एमएल के 15 नग, हंटर बीयर 650 एमएल के 7 नग, किंगफिशर 650 एमएल के 4 नग, टुबॉर्ग बीयर 650 एमएल के 10 नग कुल 126 नग (जुमला 24.45 लीटर) शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 14,820 रुपए आंकी गई है। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 70,000 रुपए) भी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक कोमल प्रसाद राठौर, सउनि. डोमन लाल दीवान, प्रआर. रघुनाथ कश्यप, भावेश मंडावी, नेमीचंद भंडारी, रमेश मरकाम, छबीलाल कोर्राम, विनेश सोरी, लक्ष्मी बघेल, मनराज वट्टी, एवं सोपसिंह मरकाम की विशेष भूमिका रही।

Express MPCG