यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
दिनाँक 23 अप्रैल 2025 को श्रीराम मानस मंडल कोंडागाँव के तत्वावधान में राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति का महासंगम एक प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक, ओजस्वी वक्ता एवं सनातन धर्म के प्रबल समर्थक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ को आमंत्रित किया गया l पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति पर जागरूकता बढ़ाने, राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने और युवाओं को अपने गौरवशाली अतीत से परिचित कराने के विषय पर अपने विचार रखें l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य सोमलाल पोयाम और सदस्य रतिराम शोरी ने पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह और शॉल भेट किया l
