यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
दिनांक 23 अप्रैल 2025 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा नवपदस्थ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया गया
l बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 6 वर्षो में कोंडागांव ब्लॉक, फ़रसगाँव ब्लॉक, केशकाल ब्लॉक और बड़ेराजपुर ब्लॉक मिलाकर लगभग 15000 युवक-युवतियों को निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण मुहैया कराया जा चुका है जिसमें से 76 बस्तर फाइटर, 61 अग्निवीर और लगभग 30 युवक एवं युवतियों का अर्ध सैनिक बल एवं जिला बल में नियुक्तियां हुआ l इसके साथ-साथ पूर्व सैनिको के द्वारा स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान, यातायात जागरूकता अभियान और रक्तदान जैसे अभियान चलाकर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती और सदस्य रतिराम शोरी उपस्थित रहे l
