*भारतीय जनता पार्टी ने डॉ बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कांकेर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट रोड स्थित भारतरत्न डॉ बाबा भीमराव अम्बेडकर कि स्मारक में पुष्प माला अर्पित कर बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर जी को नमन किया गया साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कमल सदन अलबेला पारा कांकेर में जयंती के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया गया व गोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश जैन जी ने सम्बोधित करते हुए बताया कि 06 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पुरे जिले सभी मंडलों मे अलग-अलग प्रति दिन कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया साफ-सफाई अभियान चलाया गया, हास्पिटलो में फल वितरण, ब्लड डोनेशन, मंदिर परिसर, स्मारक, सार्वजनिक जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के व्दारा चलायें जा रहे पखवाड़ा कार्यक्रम को पुरे कांकेर जिले के सभी मंडलों में बहुत अच्छे से सभी मंडलों ने किया सभी को धन्यवाद देते हुए आने वाले 15 से 25 अप्रैल तक के कार्यक्रमों को और भी उत्साह पूर्वक सम्पन्न करने कि बात कही इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री विजय मंडावी, जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सिंह, कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विरेन्द्र श्रीवास्तव, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, पखवाड़ा जिला संयोजक पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन पर अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गिरधर यादव ने व समापन पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी ने किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री टेकेश्वर जैन, उपाध्यक्ष नगर पालिका उत्तम यादव, निर्मला नेताम, शैलेन्द्र शोरी, विजय मंडावी, जय प्रकाश गेड़ाम, पार्षद मीरा सलाम, हितेंद्र खटवानी, चित्ररेखा जैन, छत्रप्रताप दुग्गा, देवेन्द्र भाऊ, देवेन्द्र साहू, राकेश शर्मा, विजय लखवानी, मोती नाग, नारायण पोटाई, धनेश यादव, नेताम, साहू, नीलू तिवारी, अंजु नेगी, नीलू तिवारी, ईश्वर सिन्हा व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Express MPCG