अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134 वी जयंती मनाया गया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनाँक 14 अप्रैल 2025 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134 वी जयंती मनाया गया l डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पूर्व सैनिकों एवं निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों के द्वारा अंबेडकर चौक में झाड़ू मारकर साफ-सफाई किया गया l सर्वप्रथम बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया l इसके बाद बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें और भारत माता की जय के नारे लगाए गए l बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के ज्ञान, त्याग एवं संघर्ष की दुनिया में कोई मिशाल नहीं है l हम सभी को बाबासाहेब के आदर्शों पर चलना है l जिलाध्यक्ष सुरज यादव ने सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक-युवतियों को बताया कि बाबासाहेब ने हमें समता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार, संस्कृति एवं शिक्षा संबंधि अधिकार और संवैधानिक उपचारों का अधिकार दिया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य प्रेम सिंह देवांगन और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहें l

Express MPCG