*भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने दलित के घर पहुंच भोजन ग्रहण किया*

भानुप्रतापपुर,


आज भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्मजयंती के पुर्व पार्टी के निर्देश पर ग्राम मालापारा में दलित परिवार मनोज रावत श्रीमती संजना रावत के घर जाकर भोजन ग्रहण किए ज्ञात हो कि इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में विभिन्न रचनात्मक विषयों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यक्रम 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस से 14 अप्रैल संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती तक कार्यक्रम चल रहा है मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे, ने आए हुए ग्राम के सदस्यों और परिवार का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर राजीव श्रीवास, योगेश सोनवानी,गिरधारी नरेटी, दीपांकर मजूमदार परदेसी भारद्वाज ओमप्रकाश निषाद नारद गावड़े कन्हैया नाग दिनेश सोनवानी सत्येंद्र गावडे आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।।

Express MPCG