फरसगांव नगर पंचायत की स्वच्छता दीदियों का सम्मान कर शिक्षिका ने मनाया अपना जन्मदिन

भरत भारद्वाज

फरसगांव – सभी लोग अपने जन्मदिन को बड़े ही धूमधाम से मनाते है तो कई लोग अपने जन्मदिन को यादगार के रूप में मनाते है । वही आज शनिवार को फरसगांव निवासी निर्मला पात्र ने अपने जन्मदिन को अनोखे तरीके से मनाया । उन्होंने अपने जन्मदिन पर फरसगांव नगर पंचायत की स्वच्छता दीदियों को सम्मान करते हुए मनाया। उन्होंने अपनी परिवार वाले के साथ शाम 4 बजे नगर पंचायत पहुंचकर स्वच्छता दीदियों का सम्मान करते हुए उन्हें साड़ी भेट किया उन्हें मिठाई खिलाकर उनसे आशीर्वाद लिए । श्रीमती निर्मला पात्र शिक्षिका है जो बड़ेडोंगर के बेलभाटा स्कूल में पदस्थ है। इस दौरान निर्मला पात्र ने स्वच्छता दीदियों के कार्यों की तारीफ कर उनका आभार व्यक्त किए। स्वच्छता दीदीयो की मेहनत से हमारा नगर , समाज स्वच्छ और सुंदर बनता है । इनके कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है । इस दौरान उनके पति संतोष पात्र, उनकी माता जी सहित परिवार के सदस्य योगेन्द्र ग्वाल, सोमनाथ मरकाम, राधे श्रीवास , लक्ष्मी ठाकुर भी उपस्थित थे ।

Express MPCG