पंचायत सचिवों ने हड़ताल के 27 वें दिन किया हनुमान चालीसा पाठ _ 13 से 19 अप्रैल तक करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल

भरत भारद्वाज

फरसगांव :- शासकीयकरण की मांग को लेकर फरसगांव जनपद क्षेत्र के पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। आंदोलन में बैठे पंचायत सचिवों की मांग पर राज्य सरकार की ओर से किसी तरह पहल नहीं होने से पंचायत सचिव नाराज है उनके द्वारा हर दिन अलग अलग तरीकों से प्रदर्शन कर रहे है। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। हड़ताल के 27वें दिन हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों ने हनुमान जयंती के अवसर पर हड़ताल स्थल पर भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की गई जिसके बाद सभी लोगों ने हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ किया ताकि सरकार को सद्बुद्धि मिल सके ।

_13 से 19 अप्रैल तक करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल

फरसगांव ब्लाक के पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष उमेश पांडे में बताया कि सचिव संघ के प्रांतीय आवाहन पर सचिवों के द्वारा अनिश्चिकालीन हड़ताल पर है। पंचायत सचिव करीब माह भर से आंदोलन कर रहे हैं इसके बावजूद उनकी मांगों को सरकार लगातार अनसुना कर रही है। आज शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर सभी सचिवों ने भगवान हनुमान की पूजा करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसके बाद पंचायत सचिव 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक पंचायत सचिव जनपद स्तर पर क्रमिक भूख हड़ताल कर रहेंगे । और 20 अप्रैल को प्रदेश के सभी सचिव जंतर मंतर दिल्ली पहुंचकर 21 अप्रैल से जंतर मंतर में प्रदर्शन करेंगे ।