NH-30 बहीगांव चौक में कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, टक्कर से ट्रैक्टर पलटी रोड के बीचों बीच, आवागमन हो रहा प्रभावित

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – नेशनल हाइवे 30 बहीगांव चौक में शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे जगदलपुर की ओर जा रही कार क्रमांक CG 04 QE 6091 ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर रोड के बीचों बीच पलट गई है। गनीमत है कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, ट्रैक्टर चालक को मामूली चोट आई है। एक बड़ा हादसा होते होते टल गया । रोड के बीचों बीच ट्रैक्टर के पलटने से राहगीरों को आवागमन में थोड़ी परेशानी हो रही है। अभी भी ट्रैक्टर रोड में बीच में पलटी हुई है। बताया जा रहा है कि कार के ओवर टेक करने के चलते यह हादसा हुआ है।