कोंडागांव__
फागु यादव,
भाजपा समर्थित सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगणों की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनंतपुर क्षेत्र से भारी मतों से विजयी होने पर नव निर्वाचित सरपंच विक्रम मंडावी के नेतृत्व में आज गुरुवार को एक भव्य मतदाता एवं कार्यकर्ता मिलन आभार समारोह का आयोजन किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल हुईं।
साथ ही समारोह में क्षेत्र के अनेक ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। इस मौके पर विधायक लता उसेंडी ने सभी नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें ग्रामीणों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जन-जन के हित में काम कर रही है, और इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी इस दिशा में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अनंतपुर सरपंच विक्रम मांडवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जनपद माकड़ी उपाध्यक्ष बैसाखू कोर्राम, छीनारी सरपंच सुसेन बघेल, हीरापुर जनपद सदस्य पूजा शर्मा, संतोष पात्रे, मनोहर साहू, फूलचंद देवांगन एवं विहंगम योग संस्थान से सर्वेदी जी उपस्थित थे।
